फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's Governor house becomes political house says Azam Khan.

एक नहीं दो सरकारें काम कर रही हैं यूपी में: आजम

Mon, 10 Aug 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Aug 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
UP's Governor house becomes political house says Azam Khan.

शिवपाल सिंह यादव ने राज्यपाल पर निशाना साधा तो पीछे नगर विकास मंत्री आजम खां भी नहीं रहे।

विज्ञापन


रामपुर में रविवार को साइकिल रैली के दौरान उन्होंने राज्यपाल को आड़े हाथों लिया।

कहा, राज्यपाल राजभवन में मुख्यमंत्री के समानांतर कार्यालय चला रहे हैं। राजभवन अब राजनीतिक भवन में परिवर्तित हो गया है। गौरतलब है कि आजम पहले भी राज्यपाल पर बयानबाजी करते रहे हैं।

धोखा दे रही है केंद्र की मोदी सरकार : आजम ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। कहा, लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान चाहिए, रोजगार चाहिए, झूठे वादे और धोखा नहीं।

विज्ञापन


भाजपा ने झूठे वादे और धोखा के अलावा दिया क्या है? भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौन धारण कर लिया है। भाजपा ने संसद के बाहर लोकतंत्र खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह संसद के अंदर भी लोकतंत्र को समाप्त कर रही है। उन्होंने केंद्र पर यूपी सरकार के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed