{"_id":"6597b6e1035cf2d0ed00291a","slug":"up-s-export-becomes-doubled-in-last-five-years-says-industry-development-minister-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: औद्योगिक विकास मंत्री बोले- बीते पांच साल में यूपी का निर्यात दोगुना हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: औद्योगिक विकास मंत्री बोले- बीते पांच साल में यूपी का निर्यात दोगुना हुआ
Fri, 05 Jan 2024 01:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:29 PM IST
सार
यूपी के निर्यात में उत्कृष्ट योगदान के लिए 29 निर्यातकों को सम्मानित किया गया है। औद्योगिक विकास मंत्री ने दावा किया है कि बीते पांच साल में यूपी का निर्यात दो गुना हो गया है।
विज्ञापन
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में यूपी के निर्यात में दोगुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-17 में जहां प्रदेश का कुल निर्यात लगभग 84 हजार करोड़ रुपये था, वहीं 2022-23 में यह बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। राज्य सरकार ने अगले तीन वर्षों में तीन लाख करोड़ निर्यात का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
वे बृहस्पतिवार को योजना भवन में एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से उत्कृष्ट 29 निर्यातकों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित कर रहे थे। चोपड़ा रीटेक रबर प्रोडक्ट्स लखनऊ के किरण चोपड़ा समेत कई जिलों के उद्यमी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सेना दिवस: सीएम योगी ने देखी हथियारों की प्रदर्शनी, बोले- सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र के लिए सेना जरूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी तक परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन, दिए गए निर्देश, राममय होगा माहौल
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल, मानव संसाधन और खपत के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा निर्यात प्रोत्साहन के लिए संचालित गेटवे पोर्ट योजना तथा विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत लाभान्वित निर्यातकों को सांकेतिक रूप से चेक भी वितरित किए।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने निर्यात प्रोत्साहन के लिए ईकोसिस्टम तैयार करने की जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश के निर्यातकों ने चुनौतियों और समाधान के सुझाव दिए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव, संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार अमित कुमार, सीएलई के वाइस चेयरमैन आरके जालान व राकेश कुमार भी शामिल थे।