यूपी के 62 शहरों को मिलेगा केंद्र की योजना का लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (एएमआरयूटी) और स्मार्ट सिटी मिशन योजना में प्रदेश के 62 शहरों को शामिल कराने की तैयारी है। इसमें 14 नगर निगम व 48 पालिका परिषद शामिल है।
इस संबंध में नगर विकास विभाग ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगर आयुक्तों, पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियों को 25 व 26 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्यशाला में शामिल होने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जून को इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
केंद्र सरकार ने जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना को बंद कर इसके स्थान पर अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन और स्मार्ट सिटी मिशन योजना शुरू करने का निर्णय किया है।
इसमें एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए राज्यों से प्रस्ताव लेकर शहरों में विकास कराया जाएगा। इन योजनाओं में कितनी हिस्सेदार केंद्र व कितनी राज्य की होगी यह तय होना बाकी है।
राज्य सरकार 62 शहरों के पक्ष में
राज्य सरकार दोनों योजनाओं में 62 शहरों को शामिल कराना चाहती है। इसीलिए इन जिलों के महापौर, निकाय अध्यक्ष, नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया है।
इन शहरों को शामिल कराने की तैयारी
लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, फीरोजाबाद, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, रामपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मऊनाथ भंजन, हापुड़, इटावा, फैजाबाद, मिर्जापुर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, हरदोई, फतेहपुर, रायबरेली, उरई, सीतापुर, बहराइच, मोदीनगर, जौनपुर, उन्नाव, लखीमपुर, हाथरस, बांदा, बदायूं, पीलीभीत, मुगलसराय, बाराबंकी, खुरजा, गोंडा, मैनपुरी, ललितपुर, एटा, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, बिजनौर, बस्ती, चंदौली, बलिया, अकबरपुर, मुबारकपुर, शिकोहाबाद, शामली, बड़ौत तथा कासगंज नगर शामिल हैं।