{"_id":"67dee048f9de762db6044b34","slug":"up-ruckus-over-appointment-of-congress-district-presidents-slogans-of-drive-out-rss-save-congress-raised-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हंगामा, कार्यालय में लगे आरएसएस भगाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हंगामा, कार्यालय में लगे आरएसएस भगाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे
Sat, 22 Mar 2025 09:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:37 PM IST
सार
Election of Congress District President: यूपी में बीते दिनों जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। इस नियुक्ति प्रक्रिया से नाराज बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अविनाश पांडेय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के विरोध में नारेबाजी। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की गाड़ी को रोक लिया। धक्का मुक्की शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान आरएसएस भगाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे भी लगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के 133 जिला एवं महानगर अध्यक्षों की दो दिन पहले घोषणा की गई है। इसे लेकर अंदरखाने में विरोध की चिंगारी सुलग रही थी। शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह था। समारोह खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाथ पांडेय के गाड़ी में बैठते ही तमाम कार्याकर्ताओं ने घेर लिया। इस देख प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं सुनें। इसी बीच राष्ट्रीय सचिव भी वहां पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे धक्का मुक्की भी शुरू कर दी। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर नेताओं को कार्यालय से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सर्वाधिक विरोध बहराइच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह को लेकर है। बहराइच से आए लोगों ने आरोप लगाया कि शिवेंद्र भाजपा नेताओं के करीबी हैं। कुछ समय पहले ही पार्टी में आए और पुराने नेताओं को दरकिनार कर उन्हें जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इसी तरह गोंडा जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह का भी विरोध हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में गोंडा के भाजपा नेताओं को मंच पर बुलाया था। कुछ ऐसे ही आरोप अन्य कई जिलों से आए नेताओं ने भी लगाया है।
विज्ञापन
यही वजह है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता आरएसएस भगाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे लगा रहे थे। कुछ नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेते नारेबाजी में कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस संबंध में पार्टी के प्रवक्ता मनीष हिंदवी का कहना है कि बहराइच के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समझाबुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि सभी की बात सुनी जाएगी। यदि किसी जिलाध्यक्ष को लेकर विरोध है तो उसके कारणों को जाना जाएगा। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। सभी की बातें सुनने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।