फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Fleet of Volvo-Scania buses reduced from 175 to 17, buses left only in Lucknow, Ghaziabad, Prayag

यूपी रोडवेज: 175 से 17 पर सिमटा वोल्वो-स्कैनिया बसों का बेड़ा, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज में ही बची हैं बसें

Tue, 14 May 2024 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 May 2024 06:35 AM IST
सार

UP Roadways: यूपी रोडवेज में शामिल की गईं लग्जरी एसी बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। हालात ये हैं कि 175 बसों का बेड़ा 17 पर सिमट कर रह गया है। 

विज्ञापन
UP Roadways: Fleet of Volvo-Scania buses reduced from 175 to 17, buses left only in Lucknow, Ghaziabad, Prayag
रोडवेज एसी लग्जरी बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज की एसी वोल्वो-स्कैनिया बसों के बंद होने की नौबत आ गई है। 175 बसों का बेड़ा सिमटकर 17 पर पहुंच गया है। प्राइवेट लग्जरी बसें इन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं अब रोडवेज अफसरों ने इन बसों को यात्रियों की पसंदीदा बनाने के लिए मंथन शुरू किया है। दावा है कि अब अनुबंधित बसों के लिए नियम व शर्तों को सरल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


वोल्वो व स्कैनिया एसी बसें यात्रियों की पसंदीदा हुआ करती थीं, लेकिन यात्री अब प्राइवेट लग्जरी बसों से सफर कर रहे हैं। अनुबंधित बस योजना की नीति में बढ़ते प्रशासनिक शुल्क और कम होती आय के चलते निजी बस ऑपरेटर निगम से दूरी बनाने लगे हैं। ऐसे में यात्री अन्य प्राइवेट बस ऑपरेटरों की बसों में ऑनलाइन सीट बुक करवाकर यात्रा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं परिवहन निगम प्रशासन की लापरवाही ही कही जाएगी कि लग्जरी बसों में यात्री घट रहे हैं और उनकी संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं किया गया। इसके चलते करीब 175 एसी लग्जरी बसों का बेड़ा धीरे-धीरे घटकर सिर्फ 17 बसों पर आकर सिमट गया है। फिलहाल लखनऊ से 11, प्रयागराज से चार और गाजियाबाद से दो बजे चल रही हैं। बाकी शहरों से वोल्वो बस सेवाएं बंद हो चुकी हैं। उप्र राज्य सड़क परिवहन की पहचान बनाने वाली नीले रंग वाली एसी वोल्वो बसें और सवा करोड़ वाली हाई एंड लग्जरी स्कैनिया बसें अपनी पहचान खो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरल बना रहे नियम-शर्तें
वर्ष 2022 में एसी लग्जरी अनुबंधित बस योजना को लॉन्च किया गया था। नियम व शर्तों के अनुसार आय कम होने पर कटौती, प्रशासनिक शुल्क में मनमानी, शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने से निजी बस ऑपरेटरों ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया। वहीं रोडवेज के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि नई अनुबंधित बस योजना में नियम व शर्तों को सरल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed