फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roads submerged due to flood, wheels of 350 buses stopped, many trains also got canceled due to rain

यूपी: बाढ़ से कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न, थम गए 350 बसों के पहिए, बारिश की वजह से कई ट्रेनें भी हुईं निरस्त

Fri, 12 Jul 2024 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 12 Jul 2024 10:57 PM IST
सार

 प्रदेश के कई स्थानों पर हुई भारी बारिश और बाढ़ से सड़कों पर पानी जमा हो गया। ऐसी स्थिति में पूरे प्रदेश की 350 बसों का संचालन रोक दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Roads submerged due to flood, wheels of 350 buses stopped, many trains also got canceled due to rain
सड़कों पर पानी भरने से बसें रोक दी गईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के पानी से सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे आवागमन ठप हो गया। बसों का संचालन बाधित हुआ। इससे बरेली, मुरादाबाद, गोंडा सहित 12 से अधिक रूटों की 350 से ज्यादा बसों के पहिए थम गए।बारिश के चलते शुक्रवार को शाहजहांपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर सहित कई इलाकों में बाढ़ के असर से जनजीवन प्रभावित हुआ। इससे यातायात सेवाएं ठप सी हो गईं। सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। ऐसे में लखनऊ से अलग-अलग इलाकों में चलने वाली बसों सहित अन्य डिपो की बसों का संचालन प्रभावित हुआ। 350 से अधिक बसों के संचालन रोकना पड़ा। इससे करीब 20 हजार यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ गया।

विज्ञापन


रोडवेज के जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर रूट पर सड़कों पर जलभराव काफी रहा। इसकी वजह से दिल्ली व उत्तराखंड की ओर जाने वाली बसों को भी रोकना पड़ा। हालांकि देर शाम तक बसों का संचालन सामान्य करने के लिए अफसर बस अड्डों पर डटे रहे। ताकि यात्रियों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पडे़।
विज्ञापन


बस अड्डों पर जूझते रहे यात्री
लखनऊ से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली आदि रूटों पर जाने वाले यात्री कैसरबाग बस अड्डे पर परेशान नजर आए। कमोबेश यही स्थिति अवध बस अड्डे व आलमबाग टर्मिनल पर भी दिखा। कई लोगों ने अपनी यात्रा को निरस्त भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से ट्रेनें निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-शाही रेलखंड पर भारी वर्षा एवं बाढ़ के पानी से यातायात बाधित हो गया। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इससे 15074/076 टनकपुर-सिंगरौली-शक्तिनगर एक्सप्रेस शनिवार से, 15075/73 सिंगरौली-शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस 14 जुलाई से अगली सूचना तक कैंसिल रहेगी। ऐसे ही देहरादून से 14 से चलने वाली 15019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर की जगह बरेली सिटी में यात्रा समाप्त करेगी तथा वापसी में टनकपुर से 13 जुलाई से चलने वाली 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर की जगह बरेली सिटी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed