फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rising monkey population a cause for concern, government says no permission required to capture them

यूपी: बंदरों की बढ़ती संख्या बनी चिंता का विषय, शासन ने कहा-इन्हें पकड़ने के लिए अनुमति लेना जरूरी नहीं

Sun, 10 May 2026 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 May 2026 10:21 PM IST
सार

Number of monkeys: यूपी में बंदरों की बढ़ती संख्या को लेकर शासन परेशान है। बंदर आबादी से बाहर जाएं इसके लिए फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Rising monkey population a cause for concern, government says no permission required to capture them
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं बंदर।

विस्तार

प्रदेश में बंदरों को पकड़ने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। वहीं, आबादी वाले इलाकों में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव, कस्बों व शहरों के बाहर फलदार वृक्ष भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश भेज दिए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में 91 तहसीलों और शिमला नगर निगम क्षेत्र में बंदरों को सीमित अवधि के लिए पीड़क जंतु घोषित किया गया और उन्हें मारने की छूट दी गई, लेकिन यूपी में ऐसा नहीं किया जाएगा। धार्मिक भावनाओं के आहत होने की संभावना के चलते यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत बंदरों को पकड़ने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। नगर निकाय और ग्राम पंचायत बंदरों को पकड़ने का काम करेंगी। इस काम में निपुण व्यक्तियों की मदद ली जाएगी। पकड़े गए बंदरों को उसी जिले में स्थित वन क्षेत्र में छोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। संरक्षित क्षेत्रों में बंदरों को नहीं छोड़ा जाएगा। घायल या अपंग बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग पशु चिकित्सकों के माध्यम से किया जाएगा। इलाज के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। बंदरों को पकड़ने के काम की निगरानी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय कमेटी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed