फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Residents of illegal settlements to be listed to identify infiltrators, report to be submitted within thre

यूपी: घुसपैठियों की पहचान के लिए अवैध बस्तियों में रहने वालों की बनेगी सूची, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Fri, 12 Dec 2025 12:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 12 Dec 2025 12:23 AM IST
सार

Illegal settlements in UP: लखनऊ में अवैध बस्तियों में रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए उनकी सूची बनाई जाएगी। नगर आयुक्त ने इसे तीन दिन में देने को कहा है। 

विज्ञापन
UP: Residents of illegal settlements to be listed to identify infiltrators, report to be submitted within thre
यूपी में अवैध घुसपैठ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं की पहचान के लिए शहर में अवैध बस्तियाें की सूची बनेगी। बस्तियों में कैसे लोग रहते हैं, इसका ब्योरा भी तैयार किया जाएगा। अवैध बस्तियाें में जो बिजली कनेक्शन हैं, उनको भी अभियान चलाकर कटवाया जाएगा। महापौर ने इसके लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार को भेजे गए पत्र में कहा है कि देश में अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई के लिए संसद ने आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 नामक कड़ा कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में शहर में सरकारी और अर्द्धसरकारी जमीन पर कहां-कहां झुग्गी-झोपड़ियों वाली बस्तियां हैं और उनमें किस प्रकार के लोग रहते हैं, इसका ब्यौरा तीन दिन में तैयार किया जाए। महापौर का पत्र मिलने के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


अवैध बिजली कनेक्शन कटवाने पर जोर
महापौर ने चार दिसंबर को शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में आने वाली बहादुरपुर बस्ती में बांग्लादेशियों की पहचान के लिए छापा मारा था। उस दौरान उन्होंने पहचान से संबंधित वैध दस्तावेज न दिखाने वालों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। महापौर ने लेसा अधिकारियों से बात कर बस्ती में लगे अवैध बिजली के कनेक्शन कटवाने के निर्देश भी दिए थे। अब महापौर ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से यह रिपोर्ट मांगी है कि अब तक कितने कनेक्शन कटवाए गए हैं। अवैध बस्तियाें में फिर से अवैध कनेक्शन न लगें, इसके लिए क्या योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed