फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reports regarding the relocation of the urn containing ashes are completely misleading; Minister clarifies

UP: अस्थिकलश स्थानांतरण की खबरें पूरी तरह भ्रामक, मंत्री ने दी सफाई- बाबा साहेब का अस्थिकलश यथावत सुरक्षित

Tue, 30 Jun 2026 05:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 30 Jun 2026 05:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक टीईटी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से शिक्षकों को बिना प्रशासनिक बाधा परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने निर्णय का स्वागत किया।

विज्ञापन
UP: Reports regarding the relocation of the urn containing ashes are completely misleading; Minister clarifies
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को लेकर चल रही चर्चा पर प्रदेश सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विधानभवन के सामने स्थित आम्बेडकर महासभा परिसर में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश के संबंध में संस्कृति विभाग या प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का स्थानांतरण का निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्थिकलश अपने वर्तमान स्थान पर पूरी गरिमा के साथ सुरक्षित है। इसे स्थानांतरित किए जाने संबंधी चर्चा पूरी तरह भ्रामक व तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृतियों, विचारों और विरासत के संरक्षण व संवर्धन पर केंद्रित है। इसी उद्देश्य से लखनऊ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक व सांस्कृतिक केन्द्र, ऐशबाग का चरणबद्ध तरीके से विकास कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पैडेस्टल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका

उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहब से जुड़े सभी स्थलों को अच्छा स्वरूप देने और उन्हें सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐशबाग में निर्माणाधीन 16.20 करोड़ की लागत से स्मारक परिसर के बाह्य विकास, फसाड और हॉर्टीकल्चर से जुड़े कार्य चल रहे हैं। बाउंड्रीवाल, स्टोन क्लैडिंग, तीन गेटों एवं तीन गार्ड रूम के स्ट्रक्चर, तोरण द्वार तथा प्रतिमा के पैडेस्टल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

मंत्री ने की लोगों से अपील

यहां लगभग 44.43 करोड़ की लागत से 500 सीट क्षमता वाले अत्याधुनिक प्रेक्षागृह व ऑडिटोरियम की आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा का कार्य भी तेजी से पूरी किया जा रहा है। इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक व सांस्कृतिक केन्द्र के संग्रहालय के आंतरिक विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अस्थिकलश के संबंध में किसी भी प्रकार की अपुष्ट व भ्रामक बातों पर विश्वास न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed