{"_id":"6696bf9078c5b7c41b030783","slug":"up-registrar-did-not-join-after-transfer-in-universities-action-will-be-taken-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लविवि व रज्जू भैया विवि के रजिस्ट्रार ने नहीं किया ज्वाॅइन, शासन नाराज, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लविवि व रज्जू भैया विवि के रजिस्ट्रार ने नहीं किया ज्वाॅइन, शासन नाराज, कार्रवाई की चेतावनी
Wed, 17 Jul 2024 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:14 AM IST
सार
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने दोनों रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में कहा है कि यदि तीन दिन में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता तो शासन के आदेश की अवहेलना के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Lucknow University
- फोटो : Lucknow University वेबसाइट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने पिछले दिनों छह राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के तबादले किए थे। इसमें से लखनऊ विश्वविद्यालय और प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलसचिव ने अभी तक ज्वाॅइन नहीं किया है। इस पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तीन दिन में कार्यभार न ग्रहण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने दोनों रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में कहा है कि 28 जून को शासन ने रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक के तबादले किए थे। इसमें सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। किंतु रज्जू भैया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजय कुमार व लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
न ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन को उपलब्ध कराई है। यदि तीन दिन में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता तो शासन के आदेश की अवहेलना के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रज्जू भैया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का तबादला लखनऊ विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का तबादला वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में हुआ था। किंतु अभी तक दोनों अपने पूर्व के स्थान पर ही बने हुए हैं।