फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment will be done soon on the posts reserved for sportspersons, Sports Department sends proposal

यूपी : खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों पर जल्द होगी भर्ती, खेल विभाग ने भेजे प्रस्ताव

Thu, 20 May 2021 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद खेल विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उप्र लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। दोनों आयोगों से जल्द ही खिलाड़ियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Recruitment will be done soon on the posts reserved for sportspersons, Sports Department sends proposal
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। खेल प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। खेल विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उप्र लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आयोगों से जल्द ही खिलाड़ियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

                       
दरअसल, प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट करके सरकारी विभागों में खिलाड़ियों के रिक्त पदों पर भर्ती का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी नौकरियों में रिक्त खिलाड़ियों के आरक्षित पदों को अभियान चलाकर भरने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में खेल विभाग के स्तर पर खिलाड़ियों के आरक्षित पदों पर भर्ती की शुरुआत सबसे पहले की जा रही है। भर्ती के लिए संवर्गवार प्रस्ताव तैयार करके उप्र लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इन पदों पर होनी है भर्ती   
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग में लिपिक संवर्ग के करीब 160 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। जबकि खेल प्रशिक्षक, सहायक  प्रशिक्षक व उप प्रशिक्षक के भी करीब दो दर्जन से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। इसका अधियाचन भी आयोग को भेजा गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

                    
अन्य सरकारी विभागों में भी शुरू होगी प्रक्रिया
विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक अन्य सरकारी विभागों को भी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। इसलिए अन्य विभागों में खिलाड़ियों की भर्ती को लेकर जल्द ही कार्यवाही शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed