{"_id":"60d578fe48f17a65755cc419","slug":"up-recruitment-of-women-bus-drivers-will-be-done-on-contract-applications-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : संविदा पर होगी महिला बस ड्राइवरों की भर्ती, मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : संविदा पर होगी महिला बस ड्राइवरों की भर्ती, मांगे गए आवेदन
Fri, 25 Jun 2021 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:04 PM IST
सार
क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदक सप्रू मार्ग स्थिति परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
महिला बस ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज में महिला बस चालकों की संविदा पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदक सप्रू मार्ग स्थिति परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक महिलाओं के पास व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर भी वे आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि जिनके पास व्यावसायिक डीएल नहीं है, उन्हें कानपुर में बस चलाने की ट्रेनिंग दिलवाकर उनका डीएल बनवाया जाएगा। लखनऊ परिक्षेत्र में पहले चरण में 35 संविदा महिला बस चालकों की भर्ती होगी। बता दें, लखनऊ आरटीओ कार्यालय से अभी तक सिर्फ 15 महिलाओं के नाम से व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन