फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recovery agent murdered and body dumped on roadside, injury marks found on body; police say...

यूपी : रिकवरी एजेंट की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; पुलिस बोली...

Thu, 20 Nov 2025 07:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 20 Nov 2025 07:59 PM IST
सार

लखनऊ के इंदिरानगर में रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश उपाध्याय की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
UP: Recovery agent murdered and body dumped on roadside, injury marks found on body; police say...
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में इंदिरानगर के सेक्टर-आठ स्थित रघुराज नगर में रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश उपाध्याय (24) की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर मार्केट में रहने वाले शशि प्रकाश उपाध्याय इंदिरानगर के रघुराज नगर में किराये के मकान में रहते थे। शशि विष्णु एंड कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट का काम करते थे। 
विज्ञापन


शशि के भाई रवि के मुताबिक बुधवार देर रात उनके पास पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि घर से कुछ दूरी पर शशि प्रकाश सड़क पर पड़े मिले थे। पुलिसकर्मियों ने शशि की तबीयत खराब होने की बात कही थी। रवि पंजाब से फ्लाइट पकड़कर लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि उनके भाई की मौत हो चुकी है। लोहिया अस्पताल के मॉर्च्युरी में शशि का शव रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन आने पर घर से निकले थे शशि

रवि के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे शशि के पास किसी ने फोन किया था। फोन आने पर वह घर से पैदल ही निकल गए थे। रवि ने शशि के मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोगों ने उनके भाई पर हमला किया था। 


आरोप है कि हमलावरों ने बहुत बर्बरता से शशि की पिटाई की थी और मरणासन्न हालत में सड़क पर फेंककर चले गए थे। शशि के पिता चंद्र भूषण पांडेय ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में तहरीर दी। शशि के परिवार में पिता, मां विजय लक्ष्मी और एक भाई है। शशि के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

फुटेज में दिखे संदिग्धों की तलाश

शुरुआती छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। शशि को रात में फोन कर बुलाने वाले के बारे में पुलिस पता लगा रही है। वारदात में करीबियों की भूमिका बताई जा रही है। एसीपी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed