फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP records 4164 new patients, 31 deaths, four thousand patients increased in 24 hours

यूपी में रिकार्ड 4164 नए मरीज, 31 की मौत, 24 घंटे में बढ़े चार हजार मरीज, लखनऊ में 1129 संक्रमित, 8 की मौत

Sun, 04 Apr 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
UP records 4164 new patients, 31 deaths, four thousand patients increased in 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : self
यूपी में रविवार को रिकार्ड 4164 नए मरीज मिले हैं और 31 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मात्र 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में यह मरीज मिले हैं। इससे पहले 27 सितंबर 2020 को चार हजार से अधिक मरीज मिले थे। जबकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण जब उच्चतम स्तर पर था तब 11 सितंबर को अधिकतम 7103 नए मरीज मिले थे। वर्तमान में प्रदेश 19738 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,01,440 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को कुल 1,77,695 नमूनों की जांच की गई। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 3,54,13,966 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। वर्तमान में मौजूद 19,738 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 10,666 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 434 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज करा रहे हैं। कुल 8881 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से रविवार को लखनऊ में 08, प्रयागराज में 04, कानपुर नगर में 03, वाराणसी, गाजीपुर, रायबरेली में 02, गोरखपुर, आगरा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, इटावा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बहराइच में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर में संक्रमण बेकाबू
प्रदेश के चार जिलों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राजधानी लखनऊ में1129 नए मरीज मिले हैं। जबकि वाराणसी में 453, प्रयागराज में 397, कानपुर नगर में235, गोरखपुर में 121, मेरठ में 98, झांसी में 93, मथुरा में 68, गाजियाबाद 63, गौतमबुद्ध नगर, ललितपुर में 61-61 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 1129 संक्रमित, 8 की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी जारी है। राजधानी में लगातार दूसरे दिन एक हजार से ज्यादा नए केस मिले। रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 1129 नए केस मिले। इसके साथ ही आठ संक्रमितों की मौत ने स्तिथि को और भी गम्भीर बना दिया है। संक्रमण की जद में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी उनके स्टाफ समेत कई अधिकारी तथा सामान्य नागरिक आ चुके हैं।

लोगों की लापरवाही तथा संक्रमण की बढ़ती हुई दर से राजधानी में एक दिन में सर्वाधिक केस मिलने का नया रिकॉर्ड अब ज्यादा दूर नहीं दिखाई दे रहा है। 18 सितंबर 2020 को एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक केस मिले थे। उस दिन लखनऊ में 1244 नए केस मिले थे। उस समय भी पांच सितंबर को पहली बार एक हजार केस मिले थे और दो सप्ताह में ही ज्यादा केस मिलने का नया रिकॉर्ड कायम हो गया था। मौजूदा दर को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही यह रिकॉर्ड टूट जाएगा। राजधानी में कोविड अस्पतालों के ज्यादातर बेड भर चुके हैं। ऐसे में स्तिथि और भयावह होती नजर आ रही है। अस्पतालों के बेड भरने से इलाज के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

लखनऊ में शनिवार को 19,845 सैम्पल लिए गए थे। संक्रमण की बढ़ी हुई दर को देखते हुए इतने सैम्पल की वजह पहले ही केस बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। सितंबर 2020 के बाद यह पहला मौका है जबकि लगातार दो दिन एक हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में 1041 नए केस मिले थे इसके अगले दिन करीब 100 केस की बढ़ोतरी के साथ लखनऊ में 1129 नए केस मिले। बुरी स्तिथी यह भी है कि लखनऊ में मौतों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की वजह से रविवार को भी आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया।

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं  स्वास्थ्य महानिदेशक
 स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ नेगी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। उनके साथ ही उनके निजी सचिव भी संक्रमित तथा अन्य स्टाफ ऑफिसर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी संक्रमित ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं। वैक्सिनेशन के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुए।

रोज बढ़ रहे एक हजार सक्रिय केस
लखनऊ में संक्रमण के मामलों में तेजी आने की वजह से सक्रिय केस की संख्या हर दिन एक हजार के करीब बढ़ जा रही है। शुक्रवार को जहाँ एक्टिव की संख्या 4587 थी तो शनिवार यह संख्या 5408 हो गई। रविवार को लखनऊ में 6283 सक्रिय दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed