फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Record rainfall in Lalitpur and Barabanki, heavy rain alert in these districts from July 16; forecast iss

यूपी: ललितपुर और बाराबंकी में हुई रिकॉर्ड बारिश, 16 जुलाई से इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

Sun, 13 Jul 2025 06:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 13 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसूनी बारिश अलग-अलग जिलों में बरस रही है। रविवार को प्रदेश के तीन चौथाई हिस्से में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। 
 

विज्ञापन
UP: Record rainfall in Lalitpur and Barabanki, heavy rain alert in these districts from July 16; forecast iss
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को भारी मानसूनी बारिश के संकेत कम ही हैं। मंगलवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश के तराई इलाकों में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद 16 जुलाई को दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, बुंदेलखंड और तराई के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं । साथ ही 60 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 163 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बाराबंकी में 140 मिमी, कानपुर में 117.2 मिमी, बांदा में 110 मिमी, औरैया में 103 मिमी और प्रतापगढ़ में 94 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत आदि इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिन तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed