{"_id":"6878f9b2570632b10d093b70","slug":"up-record-rainfall-in-chunar-red-alert-for-rain-in-these-districts-including-prayagraj-jhansi-on-friday-win-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनार में हुई रिकॉर्ड बारिश, शुक्रवार को प्रयागराज-झांसी सहित इन जिलों में भारी बरसात का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनार में हुई रिकॉर्ड बारिश, शुक्रवार को प्रयागराज-झांसी सहित इन जिलों में भारी बरसात का रेड अलर्ट
Thu, 17 Jul 2025 06:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:55 PM IST
सार
Monsoon IN UP: यूपी में मानसूनी बरसात जारी है। गुरुवार को मिर्जापुर जिले के चुनार में रिकॉर्ड बारिश हुई। शुक्रवार को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं।
विज्ञापन
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश दक्षिणी हिस्से में बुधवार और बृहस्पतिवार के दाैरान आफत वाली मानसूनी बारिश हुई। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रयागराज में 209 मिमी, जाैनपुर में 142 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और वाराणसी में 92.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दाैरान प्रदेश के प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर , मथुरा, आगरा समेम 10 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं प्रदेश के 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। बारिश के दाैरान मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से शुक्रवार को बुंदेलखंड, दक्ष्रिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के संकेत हैं। शनिवार को तात्कालिक तौर पर बारिश के मद्धिम पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
यहां है अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।