फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recommendation made to the Ministry of Home Affairs to declare Shahzad Bhatti and members of his network a

UP: शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, यूपी पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश

Thu, 20 Aug 2026 12:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:37 PM IST
सार

शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े सदस्यों को आतंकी घोषित करने की सिफारिश गृह मंत्रालय से की गई है। सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े लोगों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही हैं। उपलब्ध साक्ष्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Recommendation made to the Ministry of Home Affairs to declare Shahzad Bhatti and members of his network a
शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के कथित प्रयासों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ ने शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आईएसआई के निर्देशों पर सक्रिय यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रभावित कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जांच में युवाओं को धन और काम का लालच देकर धमकी, आगजनी, रेकी, पोस्टर चिपकाने और पेट्रोल बम फेंकने जैसी गतिविधियों में शामिल कराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस के मुताबिक अब तक 12 एफआईआर दर्ज कर 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई 2026 को केंद्रीय एजेंसियों के साथ चलाए गए अभियान में नेटवर्क से जुड़े करीब 175 संदिग्धों की जांच की गई। वहीं, 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 62 संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने जुलाई 2026 में गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर नेटवर्क और उसके सदस्यों को यूएपीए की धारा 35 के तहत आतंकी घोषित कर चौथी अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed