फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reaching Kanpur will be difficult from March 20, many trains have been diverted to other routes for 42 day

यूपी : आज से कानपुर पहुंचना होगा दुश्वार, 42 दिनों तक कई ट्रेनें दूसरे रूटों पर डायवर्ट, ये है लिस्ट

Thu, 20 Mar 2025 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 07:32 AM IST
सार

Trains Diverted List: कानपुर-गंगापुल पर होने वाले मरम्मत कार्य की वजह से कानपुर जाने वाली तमाम गाड़ियां दूसरे रूटों से चलाई जाएंगी। पढ़िए इन ट्रेनों की लिस्ट।

विज्ञापन
UP: Reaching Kanpur will be difficult from March 20, many trains have been diverted to other routes for 42 day
रेल पटरी की मरम्मत करते रेलकर्मी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से कानपुर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर सेंट्रल से पहले पड़ने वाले गंगा पुल पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इससे दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 20, 24, 25, 27 एवं 31 मार्च तथा 01, 03, 07, 08, 10, 14, 15, 17, 21, 22, 24, 28 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


21, 22, 23, 26, 28, 29 एवं 30 मार्च और 02, 04, 05, 06, 09, 11, 12, 13, 16, 18, 19, 20, 23, 25, 26 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 22, 24, 29 एवं 31 मार्च तथा 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी। 25 मार्च और 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या-प्रयागराज होकर जाएंगी ये ट्रेनें: 
गोरखपुर से 20, 21, 23, 27, 28 एवं 30 मार्च और 03, 04, 06, 10, 11, 13, 17, 18, 20, 24, 25 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस, बरौनी से 24 एवं 31 मार्च और 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस, 26 मार्च और 02, 09, 16, 23 एवं 30 अप्रैल को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 22 एवं 29 मार्च तथा 05, 12, 19 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 25 मार्च तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30 एवं 31 मार्च और 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, 26 मार्च और 02, 09, 16, 23 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 29 अप्रैल तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 24 एवं 31 मार्च और 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक, 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22 एवं 29 मार्च तथा 05, 12, 19 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 25 मार्च तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस और 20 एवं 27 मार्च तथा 03, 10, 17 एवं 24 अप्रैल को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम, प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।


वाराणसी के रास्ते चलेगी बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस
बरौनी से चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 29 अप्रैल तक निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed