{"_id":"6908c48876c1d03fa902f698","slug":"up-rashtriya-lok-dal-will-elect-its-new-national-president-the-announcement-will-be-made-at-the-mathura-conv-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राष्ट्रीय लोकदल चुनेगा अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मथुरा के अधिवेशन में होगी घोषणा; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राष्ट्रीय लोकदल चुनेगा अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मथुरा के अधिवेशन में होगी घोषणा; जानिए डिटेल
Mon, 03 Nov 2025 08:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:34 PM IST
सार
Rashtriya Lok Dal: राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवम्बर को मथुरा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवम्बर को मथुरा में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में देशभर से राष्ट्रीय लोकदल के सभी प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शुरु किया गया था, जो 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती तक चला। यह सदस्यता अभियान पार्टी के इतिहास में सबसे व्यापक और सफल रहा, जिसके माध्यम से लाखों नए कार्यकर्ता जुड़े।
विज्ञापन
त्यागी ने बताया कि इस अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अधिवेशन का उद्देश्य संगठन को और सशक्त बनाना, पार्टी की भावी रणनीति पर विमर्श करना तथा आगामी राजनीतिक दिशा तय करना है। अधिवेशन में देशभर के सभी राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के दौरान संगठन विस्तार, नीति निर्धारण, तथा किसान एवं युवा केंद्रित कार्यक्रमों पर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी से नई दिल्ली में मुलाकात कर प्रदेश में गन्ने का समर्थन मूल्य 400 प्रति क्विंटल किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले ‘चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स 2025’ के संबंध में भी चर्चा की।