फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ranvir Prasad states—LPG cylinders are available in the state in quantities sufficient to meet domestic de

UP: प्रदेश में जितनी घरेलू जरूरत, उतने एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध, 8000 किलोलीटर केरोसिन भी मिला

Fri, 13 Mar 2026 09:45 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:45 PM IST
सार

प्रदेश में घरेलू जरूरत के अनुसार एलपीजी सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रमुख सचिव खाद्य Ranveer Prasad ने उपभोक्ताओं से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के तेल और पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त आपूर्ति है तथा सिलिंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू है।

विज्ञापन
UP: Ranvir Prasad states—LPG cylinders are available in the state in quantities sufficient to meet domestic de
गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

विस्तार

प्रमुख सचिव खाद्य एवं आयुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में जितनी घरेलू जरूरत है, उतने एलपीजी सिलिंडर हमारे पास उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं 8000 किलोलीटर (80 लाख लीटर) केरोसिन (मिट्टी का तेल) भी प्रदेश को मिला है। इसके वितरण के लिए जिलों से डिमांड मांगी गई है। इसलिए उपभोक्ता घबराहट में आकर खरीद के लिए लाइन में न लगें। 

विज्ञापन


रणवीर प्रसाद ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल भी उपलब्ध है। एलपीजी सिलिंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की व्यवस्था है। इसलिए एजेंसियों पर लाइनें लगाने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एजेंसी ने घरेलू सिलिंडरों को किसी व्यावसायिक संस्थान को दिया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हर जिले में नजर रखी जा रही है। इसलिए घरेलू सिलेंडरों के वितरण में ओटीपी की व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन करें।

विज्ञापन

डिलीवरी में आई कमी

उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 11 मार्च को 7.5 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जबकि वितरण 6.60 लाख सिलिंडरों का हुआ। वहीं, आम दिनों में 11 लाख तक की बुकिंग और 8 लाख सिलिंडरों की डिलीवरी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed