Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rangotsav will start in Mathura-Vrindavan from Friday, Lathmar Holi will be played on March 8

यूपी: मथुरा-वृंदावन में शुक्रवार से शुरू हो जाएगा रंगोत्सव, आठ मार्च को खेली जाएगी लट्ठमार होली

Thu, 06 Mar 2025 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Mar 2025 08:59 PM IST
सार

Holi Celebration in Mathura: मथुरा वृंदावन में शुक्रवार से 40 दिन तक चलने वाले रंगोत्सव की शुरुआत होगी।  इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।

विज्ञापन
UP: Rangotsav will start in Mathura-Vrindavan from Friday, Lathmar Holi will be played on March 8
लट्ठमार होली 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा वृंदावन समेत ब्रज क्षेत्र में होली का पारम्परिक व सांस्कृतिक उत्सव शुरू हो चुका है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली 07 मार्च को खेली जाएगी। इसके बाद लट्ठमार होली 08 मार्च को मनाई जाएगी। इन दोनों आयोजन में शामिल होने देश-विदेश से लोग आने लगे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इस अवसर पर आने वाले पर्यटकों को होली के रंग में सराबोर होने का बेहतर अनुभव मिले। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पूरी तैयारी की है। मथुरा वृंदावन में 40 दिन तक चलने वाले रंगों के इस त्यौहार को खास बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड्डू होली के दौरान लाडली जी के मंदिर में रहेंगे। इसके बाद राधा विहारी इंटर कालेज प्रांगण में होली महोत्सव की विधिवत शुरुआत करेंगे। बरसाना की रंगीली गली और राधा रानी के मंदिर में 08 मार्च को होली खेली जायेगी। ब्रज में होली 40 दिन मनाई जाती है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। ब्रज की होली रंगो का उत्सव नहीं बल्कि देश की गौरवशाली परम्परा और समृद्धि विरासत का अनूठा त्यौहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 07 मार्च को बरसाना में लड्डू होली, 08 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली, 9 मार्च नंदगांव में लट्ठमार होली, 10 मार्च वृंदावन में फूलों की होली, 10 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंच पर होली व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 मार्च गोकुल में छड़ीमार होली, 13 मार्च होलिका दहन, 14 मार्च पूरे ब्रज में धुडेली, 15 मार्च दाऊजी और नदंगाव में हुरंगा, 18 मार्च मुखरई में चरकुला नृत्य एवं 22 मार्च रंगनाथ मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed