फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar says, "Your Lanka is about to go up in flames; come to our home—you'll get 2-4 kilos of potatoes a

UP: राजभर बोले- आपकी लंका में आग लगने वाली है, आइये हमारे घर; दो-चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेहूं मिलेगा

Wed, 17 Jun 2026 08:00 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 17 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

एक प्रमुख नेता ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के भीतर असंतोष और टूट की आशंका जताई। उन्होंने पुराने गठबंधन टूटने के कारणों का भी उल्लेख किया और दावा किया कि उनकी पार्टी पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
UP: Rajbhar says, "Your Lanka is about to go up in flames; come to our home—you'll get 2-4 kilos of potatoes a
राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजभर ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा- आपकी लंका में आग लगने वाली है और आप दूसरों की चिंता में लगे हैं। गजब आदमी हैं महाराज आप। आप पुराने मित्र हैं, इसलिए पहले ही बता दिया। बचा सकते हैं तो बचा लीजिए अपनी पार्टी को। बुला लीजिए सांसदों और विधायकों की बैठक और सबके हाथ में गीता-कुरान देकर शपथ करवा लीजिए। सब सच उगल देंगे। बुलाइये ना अपने सांसदों को और उगलवाइये सच। विभीषण आप के साथ ही है, लंका में आग लगवाकर रहेगा।

विज्ञापन

 

आइये ना हमारे घर

रही बात हमारे पैसा लेने की तो आइये ना हमारे घर। दो चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेंहू मिलेगा। कौन पैसा लेकर लोडर बनाता है और कौन दबे कुचलों को नेता बनाता है, ये आप भी बेहतर जानते हैं और जनता भी अखिलेश भइया। आप बस यही जवाब दे दीजिए कि आपने हमसे गठबंधन क्यों तोड़ा था? यही ना कि मैंने आपसे कहा कि ज़रा एसी से निकलकर ज़मीन पर आइये, थोड़ी मेहनत कर लीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार रहेगा आपके जवाब का

आप तो एसी से निकलने को तैयार नहीं थे। तोड़ लिया समझौता। हमें सम्मान मिला तो हम पिछड़े, शोषितों और वंचितों की आवाज़ उठाने बीजेपी के साथ आए और बस उसी काम में लगे हैं। यहां एसी पीसी वाले कोई हैं नहीं। सब जनता के लिए, जनता के साथ रहते हैं। 


देख लीजिएगा, इस गर्मी में आप बंद कमरे में एसी की ठंडी हवा खाते रहे वे और बाहर राजनैतिक शॉर्ट सर्किट से आपकी लंका जलकर खाक हो जाएगी। मेरा एक सुझाव है। सपा का विलय सुभासपा में कर लीजिए। हम आपको कुछ ना कुछ तो जरूर बना देंगे। इंतजार रहेगा आपके जवाब का।

राजभर को अखिलेश का जवाब- जो बहादुर होगा वही टिकेगा

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी लोग बहुत मजबूती से भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट-फूट की चर्चाएं भी विरोधी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने हमारे विधायक और सांसद तोड़े हैं,  जो मजबूत होगा, बहादुर होगा, वही भाजपा से हमारी इस लड़ाई में शामिल होगा। रही बात सपा सांसदों के टूटने की तो भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। समय आने पर इसका पता भी चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed