फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IMD Alert for Rain in Lucknow Awadh Districts Storm Warning Mausam ki Jankari

यूपी: लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में शनिवार देर रात बारिश, कल पूरे प्रदेश में आंधी-बरसात का अलर्ट

Sun, 03 May 2026 08:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 May 2026 08:32 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ठंडा बना हुआ है। लखनऊ सहित कई जिलों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई है। चार मई को कई जिलों में आंधी आने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
IMD Alert for Rain in Lucknow Awadh Districts Storm Warning Mausam ki Jankari
यूपी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम एक बार फिर से पलट गया है। मौसम विभाग के अनुसार चार मई से प्रदेश के कई जिलों में बरसात होनी थी लेकिन दो मई की रात से ही अवध के कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, रायबरेली सहित कई जिलों में रविवार की सुबह हल्की बरसात हुई। इसके पहले शनिवार की शाम को भी इन इलाकों में हल्की बारिश की खबरें थीं। 

विज्ञापन


जेष्ठ माह में अमूमन गर्मी अपने चरम पर होती है लेकिन शनिवार को पहले ही दिन सुहावने मौसम ने इस्तकबाल किया। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी तो वहीं धूप की तपिश भी मामूली जान पड़ी। पिछले दिनों आंधी-बारिश की वजह से तापमान में गिरावट का असर शनिवार को भी देखने को मिला। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 4 और 5 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से तराई में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर ज्यादातर जगह शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। उन्होंने बताया कि तापमान में 4-6 की बढ़ोतरी के बाद आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई से प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा का अगला दौर शुरू होगा। इस वजह से एक बार फिर से तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसी वजह से मई के शुुरुआती 10 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान मौसम सामान्य से कम होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सक्रिय हैं तीन विक्षोभ

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के शुुरआती और अंतिम चरण में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान कुल प्रादेशिक मासिक वर्षा सामान्य से अधिक रही वहीं औसत मासिक तापमान सामान्य के आसपास रहे। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के दौरान बांदा के अप्रैल के ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर 47.6 डिग्री तापमान तक पहुंचने और छह दिन देश में सर्वाधिक गर्म रहने के साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रमशः चार और दो दिन लू चली। 

मई माह के दौरान प्रदेश के अधिकांश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से कम तापमान के अलावा प्रदेश के अन्य भागों में औसत मासिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा। इस वजह से मई के दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहने की संभावना है। मई के दौरान प्रदेश के पूर्वी, मध्यवर्ती, तराई एवं दक्षिणी भाग में औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

सबसे गर्म रहा उरई

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में उरई सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्र्री दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर 39.4 डिग्री तापमान के साथ झांसी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed