{"_id":"65957866cc55e99aa60e8dbf","slug":"up-rain-in-the-state-increased-melting-fog-and-rain-meteorological-department-issued-alert-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश ने बढ़ाई गलन, कई जिलों में कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश ने बढ़ाई गलन, कई जिलों में कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट
Thu, 04 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:10 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सर्दी में हुई बारिश।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने से अचानक सर्दी बढ़ गई। पहले ही ठंडी हवा और कोहरे के बीच बढ़ती गलन से लोग परेशान थे, अब बारिश देख लोग ठंड बढ़ने का अंदेशा जता रहे। मौसम विभाग का कहना है कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में बरसात के आसार तो दिखाई दे रहे थे, पर अचानक बने हालात ने लखनऊ समेत आसपास बरसात करा दी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है साथ ही आगामी सात जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार जता रहा है। गुरुवार को प्रदेश भर में कोल्ड डे रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार दक्षिणी हरियाणा के ऊपर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के मध्यवर्ती तथा उत्तरी भाग में घने कोहरे के साथ कहीं कहीं शीत दिवस होने की संभावना है|
विज्ञापन
इन इलाकों में है कोहरे का येलो अलर्ट-
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने कुहरा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
यहां चलेगी शीतलहर
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है।