फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain alert in these 30 districts of the state tomorrow, heavy rain warning issued in areas adjoining Uttar

यूपी: प्रदेश के इन 30 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड से सटे इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Sun, 06 Jul 2025 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Jul 2025 07:41 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसूनी बारिश का क्रम जारी है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


 

विज्ञापन
UP: Rain alert in these 30 districts of the state tomorrow, heavy rain warning issued in areas adjoining Uttar
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में रविवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में शनिवार को अच्छी बारिश के आसार थे लेकिन कई जगह केवल बूंदाबांदी और हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा। ज्यादातर जगहों पर उमस ने थोड़ा परेशान भी किया। रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अयोध्या का तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं कानपुर का तापमान 36.8 डिग्री रहा। झांसी में सबसे कम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तराखंड और मध्यप्रदेश से सटे जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड से सटे जिलों में मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में और मध्यप्रदेश से सटे जिलों में प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र और आसपास भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बूंदाबांदी व हल्की बारिश होगी। दोपहर में धूप हल्की धूप और उमस परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

UP: Rain alert in these 30 districts of the state tomorrow, heavy rain warning issued in areas adjoining Uttar
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed