फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Rain Alert Issued for Several Districts Dense Fog and Cold Wave to Intensify from Saturday

UP Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में शुक्रवार को दिखा घना कोहरा, यहां पड़ेगा पाला

Fri, 10 Jan 2025 10:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

Rain Alert In UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। शनिवार से कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बारिश सर्दी में इजाफा करेगी। 
 

विज्ञापन
UP Weather Update Rain Alert Issued for Several Districts Dense Fog and Cold Wave to Intensify from Saturday
यूपी में बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather Update: यूपी में पिछले दो-तीन दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाएं बृहस्पतिवार से धीमी पड़ गईं। कई जिलों में सुबह हुई गुनगुनी धूप और हवाओं के थमने के कारण गलन से थोड़ी राहत मिली। अब शुक्रवार से रात के पारे में हल्की गिरावट आएगी और शनिवार से पुरवा हवाएं चलेंगी। पश्चिमी और सेंट्रल यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को तराई समेत अन्य कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। बाराबंकी में 10 मीटर, मेरठ में 30, अमेठी में 50 तो कानपुर, चुर्क और फतेहपुर में दृश्यता 100 मीटर से नीचे रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन


यहां है घना कोहरा छाने की संभावना

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश के ज्यादातर इलाके में छाया रहेगा कोहरा

 कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डा. संजय सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि पूरे सप्ताह ज्यादातर इलाके में कोहरा छाया रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 11 एवं 12 जनवरी को पारे में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।

ऐसे में फसलों पर पाला पड़ने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के भांभर तराई व विध्य क्षेत्र में पाला पड़ने की आंशका है। इसलिए फसलों में हल्की सिंचाई करना जरूरी है। राई / सरसों पर पाले का ज्यादा असर हो सकता है। इसलिए इसमें सिंचाई जरूर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed