फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul said - BJP would not have won if Mayawati had supported, Mayawati's counterattack is repeating the c

यूपी: राहुल बोले- मायावती साथ देतीं तो न जीतती भाजपा, मायावती का पलटवार, दोहरा रहा है कांग्रेस का चरित्र

Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
सार

Rahul VS Mayawatiरायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मायावती मजबूती से चुनाव लड़तीं तो चुनाव में भाजपा न जीतती। इस पर मायावती ने पलटवार किया है। 
 

विज्ञापन
UP: Rahul said - BJP would not have won if Mayawati had supported, Mayawati's counterattack is repeating the c
राहुल गांधी और मायावती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में दलितों के साथ रोज अत्याचार हो रहा है। डाॅ. अंबेडकर के जेहन में संविधान को लेकर विचार दलित समाज की वजह से आया था। दलित समाज न होता तो विचार भी न आता। संविधान की किताब में हजारों सालों से दलित समाज पर हुए अत्याचार और दर्द का उल्लेख है। ये बातें सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर कहीं। वे बृहस्पतिवार को राहुल शहर की राजकीय कॉलोनी स्थित छात्रावास में छात्रों से रूबरू थे।

विज्ञापन


 छात्रों के सामने मेज पर बैठकर राहुल गांधी ने अपने अंदाज में कहा कि महात्मा गांधी और डॉ अंबेडकर ने आप की आवाज को उठाया, लेकिन आज दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है। बेरोजगारी के मुद्दे पर छात्रों से राहुल ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार सरकारी उपक्रमों को बेंच रही है। राहुल ने सवाल किया कि देश में दलितों की कितनी आबादी है। बताया कि दलितों की 15 प्रतिशत आबादी है। सवाल किया कि देश में कितनी कंपनियां हैं। इस पर अडानी, अंबानी, टाटा का नाम लिया गया। कहा कि इन कंपनियों में कितने दलित सीईओ हैं, एक भी नहीं हैं। राहुल ने ये भी कहा कि अगर मायावती ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा होता तो भाजपा ना आती।
विज्ञापन


नोटबंदी पर राहुल गांधी ने कहा कि छोटे व्यापार को खत्म करने के लिए नोटबंदी की। कोई भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। सांसद ने एक सवाल के जवाब में अग्निवीर योजना पर कहा कि यदि सरकार जवान के शहीद होने पर परिवार की रक्षा नहीं कर सकती है तो उसे जवान को सरहद पर नहीं भेजना चाहिए। वन रैंक वन पेंशन के जरिये बडे़ अधिकारियों को पैसा दिया गया। हथियार के कांट्रैक्ट अडानी और अंबानी को दिए गए तो जवान के लिए पैसा नहीं बचा, इस कारण अग्निवीर योजना लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र : मायावती

UP: Rahul said - BJP would not have won if Mayawati had supported, Mayawati's counterattack is repeating the c
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में मजबूत है या जहां उनकी सरकारें हैं, वहां बसपा व उनके अनुयाइयों के साथ उसका द्वेष व जातिवादी रवैया है। यूपी जैसे राज्य में जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें करना यह उस पार्टी का दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि बसपा ने यूपी व अन्य राज्यों में जब भी कांग्रेस जैसी जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा, तब हमारा बेस वोट उन्हें ट्रांसफर हुआ। लेकिन ये पार्टियां अपना बेस वोट बसपा को ट्रांसफर नहीं करा पाईं। ऐसे में बसपा को हमेशा घाटे में ही रहना पड़ा है। वैसे भी कांग्रेस व भाजपा आदि का चाल, चरित्र, चेहरा हमेशा डॉ. भीमराव आंबेडकर, उनकी अनुयायी बसपा व उसके नेतृत्व, उनके दलित-बहुजन अनुयायियों एवं आरक्षण आदि का घोर विरोधी रहा है। जिससे देश संविधान का समतामूलक व कल्याणकारी उद्देश्य पाने में काफी पीछे है, जो चिंताजनक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed