फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi to visit Rae Bareli today, will hold village meeting with farmers; full program finalized

यूपी: राहुल गांधी आज से रायबरेली के दौरे पर, किसानों के साथ गांव में लगाएंगे चौपाल; तय हुआ पूरा कार्यक्रम

Mon, 19 Jan 2026 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 Jan 2026 08:25 AM IST
सार

Rahul Gandhi visit to Rae Bareli: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज से रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। वह यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगे।

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi to visit Rae Bareli today, will hold village meeting with farmers; full program finalized
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद राहुल गांधी सोमवार को रायबरेली आ रहे हैं। दौरे के दौरान वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से गुफ्तगू करेंगे। रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में मंगलवार को चौपाल लगाएंगे।

विज्ञापन


रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका होगा, जब राहुल गांधी इस तरह गांव जाकर जनता के बीच चौपाल लगाकर उनका कुशलक्षेम जानने का प्रयास करेंगे। राहुल का यह दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि पंचायत चुनाव भी होना है। राहुल पंचायत चुनाव की तैयारियों और एसआईआर पर पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टीम ने राहुल के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां पर राहुल गांधी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि 19 जनवरी की शाम 7:45 बजे सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए रात 9:15 बजे भुएमऊ गेस्ट पहुंचेंगे। 20 जनवरी की सुबह नौ बजे से 10 बजे तक गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों आदि से मुलाकात करेंगे। पूर्वाह्न 11:15 से 11:30 बजे तक गेस्ट हाउस में ही सांसद निधि के कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 11:45 से 12 बजे राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर पर रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रोहनिया उमरन गांव में मनरेगा की चौपाल लगाएंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 21 जनवरी की सुबह 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed