Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Promotion of more than 70 IPS officers approved, 8 ADGs will become DG in the new year

यूपी: प्रदेश में 70 से अधिक आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर लगी मुहर, नए साल पर आठ एडीजी बनेंगे डीजी

Thu, 26 Dec 2024 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Dec 2024 10:18 PM IST
सार

IPS Promotion in UP: यूपी में 70 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन पर शासन की मुहर लग गई है। इसी क्रम में अगले साल 8 एडीजी रैंक के अफसर डीजी बन जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Promotion of more than 70 IPS officers approved, 8 ADGs will become DG in the new year
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस के 70 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत करने की सहमति विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) में बनी है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित डीपीसी में डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के आगामी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को पदोन्नति करने की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा वर्ष 2000 बैच के तीन अफसरों को एडीजी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। इनमें नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार द्वितीय और आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि डीपीसी में वर्ष 2007 बैच के 10 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोन्नत करने की सहमति बनी है। इनमें अमित पाठक, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, बाबू राम, राकेश प्रताप, योगेश सिंह और गीता सिंह शामिल हैं। इसी तरह दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस को एसएसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नत करने की सहमति बनी है। इनमें 2010 और 2011 बैच के शैलेश कुमार पांडेय, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, अजय पाल शर्मा, राजेश एस., आलोक प्रियदर्शी, सुधा सिंह, हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगैन, डी. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य, सुभाष चंद्र शाक्य आदि शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 बैच के 15 अफसरों को एसपी से एसएसपी के पद पर तथा 20 अफसरों को एएसपी से एसपी रैंक में प्रोन्नत करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Trending Videos

अगले साल 8 एडीजी बनेंगे डीजी

बता दें कि अगले वर्ष 8 एडीजी को डीजी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। डीजी के पद पर तैनात अफसरों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके स्थान पर वरिष्ठता के क्रम में पदोन्नति की जाएगी। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने वाले आदित्य मिश्रा भी शामिल हैं। वह फरवरी अंत तक यूपी कॉडर में वापसी करेंगे। बता दें कि अगले साल डीजी अविनाश चंद्रा, प्रशांत कुमार, पीवी रामाशास्त्री, आदित्य मिश्रा, बीके मौर्या, संजय एम. तरड़े, तिलोत्तमा वर्मा और अभय कुमार प्रसाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed