{"_id":"66e88b4406e3cb52fb013fe3","slug":"up-process-becomes-fast-for-the-payment-of-80-thousand-teachers-of-aded-schools-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एडेड विद्यालयों के 80 हजार शिक्षकों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज, मंडल स्तर पर लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एडेड विद्यालयों के 80 हजार शिक्षकों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज, मंडल स्तर पर लगेगा शिविर
Tue, 17 Sep 2024 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:17 AM IST
सार
एडेड कॉलेजों के शिक्षक एसीपी, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति पर मिलने वाली वेतनवृद्धि आदि के भुगतान के लिए कई साल से चक्कर काट रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर वह अधिकारियों के यहां भी चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के 80 हजार से अधिक शिक्षकों के बकाया भुगतान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग मंडल स्तर पर शिविर लगाएगा। इससे काफी समय से विभिन्न चीजों के भुगतान के लिए भटक रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एडेड कॉलेजों के शिक्षक एसीपी, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति पर मिलने वाली वेतनवृद्धि आदि के भुगतान के लिए कई साल से चक्कर काट रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर वह अधिकारियों के यहां भी चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए अब विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से मंडल स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय से लेकर निदेशालय स्तर पर लंबित बकाया के भुगतान न होने का मामला कई उठाया भी गया है। इतना ही नहीं विधान परिषद में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है। पूर्व में तीन साल के बकाया अवशेष के भुगतान की व्यवस्था निदेशालय स्तर पर थी, इसे घटाकर एक साल कर दिया गया है। इसकी वजह से निदेशालय स्तर पर काफी मामले लंबित हैं। विभाग को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन