{"_id":"67b836159da99f8ba005b366","slug":"up-prisoners-take-bath-in-mahakumbh-water-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान, पूजा-आरती करने के बाद स्नान कर लगाए जय गंगा मैया के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान, पूजा-आरती करने के बाद स्नान कर लगाए जय गंगा मैया के नारे
Fri, 21 Feb 2025 01:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों ने महाकुंभ के जल से स्नान किया। इसके लिए जेल में ही उनके स्नान का प्रबंध किया गया था। कैदियों ने स्नान के बाद हर हर गंगे और जय गंगा मैया के नारे लगाए।
विज्ञापन
गोंडा जेल में महाकुंभ के जल से स्नान करते कैदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के गोंडा जिले और अयोध्या मंडल की जेल सहित प्रदेश की कई जेलों के कैदियों ने शुक्रवार को महाकुंभ स्नान किया। कैदियों के लिए महाकुंभ से जल लाया गया था जहां पर सभी ने पूजा-पाठ करने के बाद स्नान किया। इस संबंध में कारागार मंत्री ने आदेश दिया था जिस पर जेल में ही कैदियों के स्नान के लिए महाकुंभ के जल की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
जेल में सामूहिक स्नान के लिए एक बड़े से हौद में महाकुंभ का जल भर दिया। जहां पर कैदियों ने पहले पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद स्नान किया।
गोंडा जेल के अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला कारागार गोंडा में बंदियों को महाकुंभ के जल से सामूहिक स्नान कराया गया है। महाकुंभ के जल से स्नान करने के बाद बंदियों के चेहरे पर भी प्रसन्नता थी। इस अवसर पर जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर सुरेश कुमार, शैलेंद्र वर्मा सहित जेल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन