फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Primary school children will have to mark their attendance online, teachers will protest this order from N

यूपी: प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की होगी ऑनलाइन हाजिरी, शिक्षक इस आदेश का एक नंवबर से करेंगे विरोध

Tue, 28 Oct 2025 09:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Oct 2025 09:38 PM IST
सार

Online attendance in UP: यूपी के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी ली जाएगी। सरकार के इस फैसले का शिक्षक संगठन एक नवंबर से विरोध करेंगे। 

विज्ञापन
UP: Primary school children will have to mark their attendance online, teachers will protest this order from N
छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षकों के विरोध के बीच परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की हर दिन की डिजिटल हाजिरी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने तीन दिन में सभी विद्यालयों व सभी बच्चों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब भी मात्र 19.39 फीसदी ही बच्चों की उपस्थिति अपलोड की जा रही है। उधर, सख्ती के विरोध में शिक्षक संगठन ने एक नवंबर को जिलों में प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने 27 अक्तूबर की डिजिटल अटेंडेंस का ब्योरा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कुल 132827 विद्यालयों ने प्रेरणा पोर्टल पर 12912651 बच्चों का डाटा अपलोड किया है। उन्होंने बताया कि कौशांबी में सर्वाधिक 90.35 फीसदी, प्रयागराज में 83.15 फीसदी, अलीगढ़ में 71.98 फीसदी, बागपत में 74.74 फीसदी, फिरोजाबाद में 65.43 फीसदी, मऊ में 54.94 फीसदी, भदोही में 69.76 फीसदी व मिर्जापुर में 66.11 फीसदी छात्रों की हाजिरी अपलोड की जा रही है। उन्होंने सभी एडी बेसिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि अगले तीन दिन में बच्चों की उपस्थिति को डिजिटल रजिस्टर से प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन


इन जिलों की स्थिति खराब
महोबा में शून्य, बहराइच में 0.33 फीसदी, गोंडा में 0.35 फीसदी, महाराजगंज में 0.29 फीसदी, बदायूं 0.17 फीसदी, शाहजहांपुर में 1.76, बांदा में 1.33 फीसदी, उन्नाव में मात्र 0.51 फीसदी, मुरादाबाद में 1.26 फीसदी, बिजनौर में 1.65 फीसदी, अमरोहा में 1.93 फीसदी बच्चों की हाजिरी अपलोड की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed