{"_id":"6aff607ca8f2dcca6409f9ce","slug":"new-methods-for-the-early-detection-of-cancer-will-be-discussed-lucknow-news-c-13-lko1096-2015456-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर की शुरुआती पहचान के नए तरीकों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर की शुरुआती पहचान के नए तरीकों पर होगा मंथन
विज्ञापन
एसजीपीजीआई।
लखनऊ। कैंसर की शुरुआती और सटीक पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक मॉलिक्यूलर तकनीकों के इस्तेमाल पर एसजीपीजीआई में विशेषज्ञ मंथन करेंगे। 20 से 23 नवंबर तक आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ साइटोलॉजिस्ट्स के 56वें वार्षिक सम्मेलन साइटोकॉन-2026 में देश-विदेश के करीब एक हजार विशेषज्ञ शामिल होंगे।
एसजीपीजीआई के श्रुति सभागार में होने वाले सम्मेलन की थीम 'नेक्स्ट जेन साइटोलॉजी : एआई, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड क्लीनिकल रेलेवेंस' है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पोलैंड, क्रोएशिया, रूस और कुवैत के दस अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के अलावा 80 से अधिक राष्ट्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। कैंसर की शुरुआती पहचान, नई जांच विधियों और उनके क्लीनिकल उपयोग पर चर्चा होगी।
थायरॉइड से फेफड़ों के कैंसर तक पर होगी चर्चा
20 नवंबर को प्री-कॉन्फ्रेंस सीएमई में मॉलिक्यूलर साइटोपैथोलॉजी और प्रिसिजन डायग्नोसिस पर चर्चा होगी। इसमें थायरॉइड, स्तन, सर्विक्स, फेफड़े, अंडाशय और लार ग्रंथि के ट्यूमर की पहचान में मॉलिक्यूलर मार्कर के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। 21 और 22 नवंबर को व्याख्यान, पैनल चर्चा, क्विज और शोधपत्र सत्र होंगे। टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के डॉ. भरत रेखी और डॉ. पीएन वाही व क्रोएशिया की डॉ. दानिजेला व्रदोलजाक मोजेटिक विशेष व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
छह कार्यशालाओं में सीखेंगे नई तकनीक
23 नवंबर को छह हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं होंगी। इनमें सर्वाइकल और लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी, मॉलिक्यूलर तकनीक, सेल ब्लॉक, आईसीसी-फिश, थायरॉइड, लार ग्रंथि और इफ्यूजन साइटोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन सचिव प्रो. राम नवल राव के मुताबिक, सम्मेलन युवा पैथोलॉजिस्ट को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर देगा।