{"_id":"692a599d881d3417460f6861","slug":"up-preparations-were-underway-for-the-jaimala-ceremony-something-happened-during-dance-groom-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जयमाल की चल रही थी तैयारी...तभी डांस के दौरान कुछ ऐसा हुआ; दूल्हे के भाई और रिश्तेदार पीटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जयमाल की चल रही थी तैयारी...तभी डांस के दौरान कुछ ऐसा हुआ; दूल्हे के भाई और रिश्तेदार पीटे गए
Sat, 29 Nov 2025 07:55 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:55 AM IST
सार
लखनऊ के अमजादपुर गांव में जयमाल से पहले डांस के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई और दो रिश्तेदारों की पिटाई हो गई, साथ ही उन पर डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन छीने जाने का आरोप लगा। पुलिस ने मारपीट की पुष्टि की लेकिन लूट से इनकार करते हुए युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के अमजादपुर गांव में बृहस्पतिवार बरात में हुए विवाद में दूल्हे के भाई व दो रिश्तेदारों के साथ लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे के भाई की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये व दूल्हे के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने मामला शांत कराकर विवाह संपन्न कराया। पुलिस ने नकदी व चेन छीनने जाने की बात को गलत बताया है। कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अमजादपुर गांव आई थी बरात
निगोहां के पटसा गांव निवासी रिंकू के छोटे भाई रामचंद्र की बरात बृहस्पतिवार रात अमजादपुर गांव निवासी फूलचंद के घर आई थी। रात करीब 11 बजे जयमाल की तैयारी चल रही थी। इस बीच डीजे पर डांस के दौरान लड़की पक्ष के लोग किसी बात पर आपस में विवाद करने लगे। रिंकू ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हंगामा कर रहे युवक उनसे भिड़ गए व मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की चेन और रुपए छीनने का आरोप
रिंकू की मदद के लिए उनके रिश्तेदार पीजीआई बिरूरा निवासी सोनू व रायबरेली बछरावां के चुरुआ निवासी इंद्रजीत पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने इस दौरान रिंकू की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये और दूल्हे के गले की सोने की चेन छीन ली।सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराया गया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया की मारपीट में चोटिल लोगों का सीएचसी में उपचार कराया गया। लूट की बात गलत है। घटना की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।