फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Premature heatwave hits the state, with Varanasi and Banda among the hottest districts; warning issued

यूपी: प्रदेश में समय से पहले गर्मी की आहट, वाराणसी, बांदा सहित ये रहे सबसे गर्म जिले; चेतावनी हुई जारी

Sat, 28 Feb 2026 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Feb 2026 09:18 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में लगातार गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP: Premature heatwave hits the state, with Varanasi and Banda among the hottest districts; warning issued
यूपी में गर्मी की आहट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार ग्रीष्म ऋतु में तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शीत ऋतु में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता कम रही। इसके साथ ही सामान्य से कम वर्षा होने के चलते प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 तक अधिक रहा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना परिस्थितयों के उत्तरोत्तर क्षीण होने की वजह से आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। नगण्य हिन्द महासागरीय द्विध्रुव की तटस्थ परिस्थितियों के कारण मार्च माह के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भाग में औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इससे उष्ण लहर न चलने के बावजूद आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


इसके दृष्टिगत ग्रीष्म ऋतु के उत्तरार्द्ध में पूर्वांचल समेत प्रदेश के तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मार्च के प्रथम सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश में 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने के असर हैं जिससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। सप्ताहांत में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि के परिणामस्वरूप सामान्य से अधिक तापमान जारी रहने की संभावना है।

सबसे गर्म रहा वाराणसी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। इसके अलावा झांसी में 34, बांदा और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों तक हवा के प्रभाव के चलते तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। तीन दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed