{"_id":"669bedb6b31e34396b01c30e","slug":"up-prediction-of-heavy-rain-in-many-districts-in-state-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
Sun, 21 Jul 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:09 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तेज धूप और वातावरण में अधिक नमी के चलते उमस ने लोगों को बेहाल किए हुए है। चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर, हमीरपुर समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के बावजूद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग रविवार से फिर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा तापमान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सामान्य से अधिक पहुंच गया है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान तो 6.8 डिग्री अधिक पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन