फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pre-school will be started from April 1, school will run in two shifts of one and a half hours, there will be no lunch break

यूपी : एक अप्रैल से गुलजार होंगे प्री स्कूल, डेढ़-डेढ़ घंटे की दो पालियों में चलेगा स्कूल, नहीं होगा लंच ब्रेक

Fri, 19 Mar 2021 08:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Mar 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
UP: Pre-school will be started from April 1, school will run in two shifts of one and a half hours, there will be no lunch break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शहर के प्री स्कूलों में सालभर बाद एक अप्रैल से फिर से नन्हें-मुन्हें बच्चों की आवाजें सुनाईं देंगी। लखनऊ प्री स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल खोलने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसओपी भी जारी की है। छोटे बच्चों की कक्षाएं डेढ़ घंटे के लिए होंगी। दो शिफ्ट में बच्चे बुलाए जाएंगे। एक बैच में 10 बच्चों को ही बैठाने का निर्देश है।
विज्ञापन


लखनऊ प्री स्कूल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. तुषार चेतवानी ने बताया कि  करीब 1200 विभिन्न प्री स्कूल हैं जो सालभर से बंद हैं। कुछ बड़े प्री स्कूलों में ही ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं। एक अप्रैल से स्कूलों को खोलने की तैयारी है। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से एसओपी जारी की गई है, जो पूरी तरह से शासन के नियमों के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन


महासचिव ने बताया कि अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आतुर हैं। एंट्री लेवल जैसे नर्सरी कक्षाओं के लिए करीब 100 प्रतिशत अभिभावक सहमति देने को तैयार हैं। स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा। वे प्री स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे स्कूल प्रबंधन के साथ बैठकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओपी के महत्वपूर्ण अंश
- डेढ़ घंटे की एक शिफ्ट होगी। दो शिफ्टों में बच्चों को बुलाया जाएगा।
- लंच ब्रेक नहीं होगा। बच्चे मास्क पहनकर आएंगे।
- अभिभावकों की लिखित सहमति पर बच्चों को बुलाया जाएगा। एक कक्षा में 10 बच्चे होंगे।
- रोजाना हर पाली से पहले स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा।
- कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य।
- छोटे बच्चों को प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- यदि किसी बच्चे को तकलीफ होगी तो अभिभावक के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
- तबीयत खराब होने पर शिक्षक व स्टाफ को भी घर भेज दिया जाएगा।
- स्कूल में पर्याप्त मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, फेस कवर की व्यवस्था करनी होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed