Prateek Yadav Death: रहस्य बनी प्रतीक की मौत, दोस्त और साला उन्हें लेकर अस्पताल आए; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Death of Prateek Yadav: प्रतीक यादव की सुबह छह बजे अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अभी तक वजह सामने नहीं आई है।
विस्तार
भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह छह बजे करीब उनको लेकर आया गया। साथ में मित्र और परिवार के लोग थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। अभी तक आ रही जानकारियों के अनुसार उनकी मौत किस वजह से हुई है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।
बीते दिनों थे तलाक की वजह से चर्चाओं में
बीते कुछ महीने पहले प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने की बात कही थी। बाद में उन्होंने अकांउट हैक होने की बात कहते हुए अपर्णा के साथ फोटो शेयर की।
साला और दोस्त लेकर आए
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।
अपर्णा को शहर के बाहर, अखिलेश पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
अखिलेश ने किया याद
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4