{"_id":"60a74fd40c294b0d190bac3c","slug":"up-pradhan-and-gram-panchayat-members-can-take-oath-this-week-preparing-for-virtual-oath-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : इसी सप्ताह शपथ ले सकते हैं प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य, पहली बार वर्चुअल शपथ की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : इसी सप्ताह शपथ ले सकते हैं प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य, पहली बार वर्चुअल शपथ की तैयारी
Fri, 21 May 2021 01:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 May 2021 01:27 PM IST
सार
स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार प्रदेश के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को इसी सप्ताह शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ समारोह वर्चुअल तरीके से आयोजित कराने का प्रस्ताव है। अगर ऐसा हुआ तो स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद 5 मई को आदर्श आचार संहिता समाप्त हुई थी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य तभी से शपथ व पहली बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शासन के पंचायतीराज विभाग ने पिछले दिनों 12 से 14 मई के बीच शपथ व 15 मई को पहली बैठक का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे कोविड संक्रमण के मद्देनजर रोक दिया गया था। अब विभाग ने नये सिरे से शपथ व पहली बैठक का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है। शपथ व पहली बैठक की तिथि पर निर्णय मुख्यमंत्री करेंगे। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी निर्णय जल्द
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इस पर भी जल्द निर्णय की संभावना है। ये चुनाव इस महीने के आखिरी सप्ताह या अगले महीने जून में कराए जाने की उम्मीद है।