{"_id":"683f00ef493a3dc55404c817","slug":"up-polytechnic-joint-entrance-exam-from-tomorrow-at-15-centers-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 15 केंद्रों पर पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल से, हर परीक्षार्थी की होगी बायोमीट्रिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 15 केंद्रों पर पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल से, हर परीक्षार्थी की होगी बायोमीट्रिक जांच
Tue, 03 Jun 2025 07:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:34 PM IST
सार
लखनऊ के 15 केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। 5 से 13 जून तक राजधानी सहित प्रदेश के 171 केंद्रों पर तीन पालियों में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
राजधानी लखनऊ के 15 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक जांच होगी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारियों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
परीक्षा में इस बार 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। मंगलवार को नोडल अधिकारी और केंद्र पर्यवेक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मॉक टेस्ट भी किया गया। नोडल अधिकारी की ओर से कंप्यूटर नोड्स की जांच कर संबंधित केंद्रों की रिपोर्ट परिषद के कंट्रोल रूम को भेजा गया।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 5 से 13 जून तक राजधानी सहित प्रदेश के 171 केंद्रों पर तीन पालियों में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पॉली शाम 4 बजे से 6:30 तक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा निगरानी के लिए नोडल अधिकारी एवं केंद्र पर्यवेक्षक को दिशा निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर सर्वर के अलावा किसी तरह के इंटरनेट कनेक्शन नहीं होंगे। कंप्यूटर में एक की-बोर्ड व माउस के अलावा कुछ भी नहीं होगा। बायोमीट्रिक जांच के बाद 30 मिनट पहले कंप्यूटर पर परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा। पर्यवेक्षक को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।