{"_id":"689d890db6f1cb3a5f03f5d2","slug":"up-policemen-got-gallantry-medals-six-got-outstanding-and-72-got-president-s-medals-for-meritorious-services-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, छह को उत्कृष्ट और 72 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, छह को उत्कृष्ट और 72 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक
Thu, 14 Aug 2025 06:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:23 PM IST
सार
यूपी के पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति के वीरता पदक और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड) देकर सम्मानित किया गया है। इनमें 10 पुलिसकर्मी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हैं। इसके अलावा 6 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, जबकि 72 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि वीरता पुरस्कार पाने वालों में डीआईजी अजय कुमार साहनी, डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह, धर्मेश कुमार शाही, इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह चौहान, हेमंत भूषण सिंह, सब इंस्पेक्टर अक्षय प्रवीर कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, दिनेश चंद्रा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, टिंकल, मनोज कुमार, यशवंत सिंह, नीरज कुमार पांडेय, कांस्टेबल राजन कुमार (दूसरी बार) और मुकेश सिंह शामिल हैं। इसके अलावा एडीजी के. सत्यनारायण, एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता, डीआईजी कुलदीप नारायण, राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अवध नारायण और तारा चंद्र को इनको उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है।
विज्ञापन
इनको सराहनीय सेवाओं के लिए पदक
एसपी ब्रजेश कुमार सिंह, लक्ष्मी निवास मिश्रा, एएसपी अनिल कुमार, अनिल कुमार झा, अजीजुल हक, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार, डिप्टी एसपी इनामुल हक, करन सिंह यादव, पंकज श्रीवास्तव, उर्मिला सोलंकी, प्रदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट शोभनाथ यादव, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, अभय कुमार मौर्य, राम आधार, राम विलास पांडेय, उमापति मिश्रा, रूप कृष्ण त्रिपाठी, विनय कुमार, प्रशांत कुमार पांडेय, मुकंदी सिंह, छोटे सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्लाटून कमांडर राजेंद्र सिंह, रामेश्वर राय, धीरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश चंद्र, भुवन चंद्र भट्ट, प्रेमचंद्र यादव, सब इंस्पेक्टर आदर्श कुमार दीक्षित, ब्रजेश कुमार सिंह, राम प्रकाश यादव, रमेश चंद्रा, अजित सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, आलोक चंद्र सेन, मनमोहन लाल, उदय नारायण तिवारी, दुर्गा शंकर बाजपेयी, शिवराज सिंह यादव, विनोद कुमार सिंह, कमला कांत तिवारी, महेश प्रसाद सिंह, रवींद्र कुमार, शिव कुमार, श्रीकांत पांडेय, रामवीर सिंह, अरुण कुमार, श्याम सिंह, फखरे आलम अलवी, राम प्रसाद, विजय शंकर, अवधेश कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह यादव, राम चंद्र सैनी, ओमकार सिंह, अवलींद्र कुमार यादव, कबीर अहमद, कृष्ण कुमार यादव, राधे कृष्ण, अजय कुमार राय, अनिल कुमार, नेत्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव व छेदी यादव।
विज्ञापन
फायर सर्विस के चार कर्मियों को पदक
इसके अलावा फायर सर्विस के चार कर्मियों राम कुमार, शिवराज सिंह, मानवीर सिंह और मानबहादुर सिंह को भी राष्ट्रपति का उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है। इसके अलावा होमगार्ड व सिविल डिफेंस के छह कर्मियों को भी राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है। इनमें होमगार्ड के जिला कमांडेंट संजय कुमार शर्मा, धीरेंद्र नाथ सिंह, डिवीजनल वार्डन सुजीत कुमार प्रसाद, चीफ वार्डन (फायर) के स्टाफ अफसर सुरेश कुमार गुप्ता, डिप्टी डिवीजनल कमांडेंट ध्यान प्रकाश तिवारी और ब्लॉक आर्गनाइजर पीतम सिंह शामिल हैं।