{"_id":"6ae1ffe7ba4abf94200dfca5","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1986754-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर बकाया पर नगर निगम ने दो भवन किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर बकाया पर नगर निगम ने दो भवन किए सील
विज्ञापन
गृहकर बकाया पर नगर निगम ने दो भवन किए सील
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को बकाया गृहकर वसूली के लिए जोन चार के गोमती नगर और पुराने शहर के जोन-6 में कुर्की-सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो काॅमर्शियल भवन सील भी किए गए और कई ने मौके पर ही कार्रवाई से बचने के लिए गृहकर जमा किया।
नगर निगम के जोन चार की टीम ने पांच भवनों पर कार्रवाई की और 13.50 लाख रुपये गृहकर वूसला। इसके साथ ही 8,27,817 रुपये बकाया गृहकर जमा न करने पर एक भवन सील किया। जोन छह की टीम ने बरौरा इलाके में 1,50,798 रुपये बकाया पर भवन सील किया आम्रपाली योजना में एक शोरूम वाले ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर 8,31,722 रुपये गृहकर जमा किया। इसी तरह कई और भवनस्वामियों ने कुर्की से बचने के लिए मौके पर बकाया गृहकर जमा किया।