अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे थाने
प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण में इस बार तीन सौ करोड़ रुपये से कुछ अधिक का
इस धन से थानों को अत्याधुनिक असलहों व उपकरणों से लैस किया जाएगा। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इस बार राज्य सरकार को 180 करोड़ की रकम हासिल होनी है।
इस पर केंद्र सरकार की सहमति भी हो चुकी है। इस रकम से किए जाने वाले कार्यों का अब अंतिम प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित कार्यों के बारे में राज्य सरकार ने एक रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है, जिस पर यह राशि स्वीकृत हुई है।
जानकारों
के अनुसार इस रकम से इस बार प्रदेश के थानों में फैक्स, जनरेटर, गैर घातक
हथियार, मिर्ची बम, रबर बुलेट, आंसू गैस, शाट गन आदि खरीदी जानी है।
अकेले
असलहों की खरीद में ही दस करोड़ से अधिक की राशि व्यय किए जाने का प्रस्ताव
है। इसके अलावा थानों के भवन, मेस, कार्यालय, वाहन आदि के मद में भी व्यय
होने वाली राशि का अलग प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
वर्ष 2013-14 के लिए
तैयार हो रहे प्रस्ताव पर गृह व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की एक
बैठक भी आयोजित हुई।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आधुनिकीकरण के तहत
कराए जाने वाले कार्यों को लेकर तैयार हो रहे प्रस्तावों को अंतिम रूप दे
दिया जाएगा। साथ ही इस बार समय पर योजना के तहत होने वाले कार्यों को पूरा
कराने की कोशिश होगी