फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police will take action against objectionable post on social sites

फेसबुक व व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो सीधे जाएंगे जेल, इन नंबरों पर करें शिकायत

Mon, 10 Sep 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
up police will take action against  objectionable post on social sites
जेल

विभिन्न मुद्दों पर सोशल मीडिया पर बहस में लेख, फोटो और वीडियो पोस्ट करने का सिलसिला बढ़ता देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों चेताया है कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर सर्विलांस व साइबर क्राइम सेल की नजर है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक लेख, फोटो, वीडियो व्हाट्सएप या फेसबुक पर डालेगा या उसे फॉरवर्ड करेगा तो उसके विरुद्ध 505/153/295/298 के तहत अभियोग दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रासुका तक की कार्रवाई की जा सकती है। नागरिकों को चेताया कि उत्सुकता में कोई पोस्ट फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई का पता लगा लें। किसी दूसरे जिला, राज्य या देश के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से पहले जांच लें कि वह भ्रमित करने के लिए तो नहीं भेजा गया है। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को ग्रुप से निष्कासित करने के साथ पुलिस को सूचना देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, नंबर

up police will take action against  objectionable post on social sites
डेमो
इन नंबरों पर करें शिकायत
आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में साइबर क्राइम सेल प्रभारी के मोबाइल नंबर 9454457953, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध को 9454401089, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी को 9454401087, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम को 9454401088, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती को 9454401086, सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी को 9454458038, सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को 9454401083 व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी को 9454401502 पर कॉल करके शिकायत की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed