{"_id":"66de9f71b2ab374371005db9","slug":"up-police-takes-vipin-singh-s-brothers-in-custody-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर डकैती कांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों को उठाया, चार दिन से नहीं पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर डकैती कांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों को उठाया, चार दिन से नहीं पहुंचे घर
Mon, 09 Sep 2024 12:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:41 PM IST
सार
सुल्तानपुर डकैती कांड में पूछताछ जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी से विपिन सिंह से पूछताछ करने के साथ ही उसके दोनों भाइयों को भी उठा लिया।
विज्ञापन
गैंगस्टर विपिन सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर डकैती कांड में पूछताछ कर रही पुलिस टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों विवेक सिंह व विमल सिंह को पूछताछ के लिए उठा लिया। दोनों चार दिनों से घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दी है जिस पर अमेठी व सुल्तानपुर के एसपी को कोर्ट ने तलब किया है।
विज्ञापन
इसके पहले, रविवार को रायबरेली जिला कारागार में सुल्तानपुर पुलिस और अयोध्या की एसओजी टीम प्रभारी ने मास्टरमाइंड विपिन सिंह से पूछताछ की और फिर उसे लेकर निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस को मिले अहम सुराग, छापा मारने की तैयारी
सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस टीम को सोने की बरामदगी के अहम सुराग मिले हैं। साथ ही मास्टमाइंड के परिवार के सदस्यों और जानने पहचाने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है। जिनके घरों पर भी छापा मारा जाएगा। वहीं, सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कुर्की की कार्रवाई को लेकर भी तैयारी हो रही है।
विज्ञापन