{"_id":"6ab13954b5f459e0ee0e0bd5","slug":"up-police-stations-in-the-state-will-be-revamped-separate-investigation-rooms-will-be-created-and-police-of-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में थानों का होगा कायाकल्प, बनाए जाएंगे अलग विवेचना कक्ष, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हॉस्टल और बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में थानों का होगा कायाकल्प, बनाए जाएंगे अलग विवेचना कक्ष, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हॉस्टल और बैरक
Mon, 21 Sep 2026 07:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:34 PM IST
सार
Police stations in UP: यूपी के थाने अब बदले स्वरूप में दिखेंगे। प्रदेश के थानों में अब विवेचना के लिए अलग कक्ष और पुलिसकर्मियों के लिए नए हॉस्टल-बैरक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के थानों में अब विवेचना के लिए अलग कक्ष और पुलिसकर्मियों के लिए नए हॉस्टल-बैरक बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस कार्यालयों और जवानों की सुविधाओं से जुड़े दूसरे निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
योजना के तहत बागपत के छपरौली थाने में 32 पुलिसकर्मियों की क्षमता वाला हॉस्टल-बैरक और अलग विवेचना कक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए 1.76 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। सुल्तानपुर के कादीपुर और कोतवाली नगर थाने में 48-48 पुलिसकर्मियों की क्षमता वाले हॉस्टल-बैरक के साथ विवेचना कक्ष बनाए जाएंगे। कादीपुर के लिए 2.89 करोड़ और कोतवाली नगर के लिए 2.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कोतवाली नगर थाने में भी 48 पुलिसकर्मियों की क्षमता वाला हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष बनेगा। इसके लिए 2.70 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे थानों में विवेचना के लिए अलग जगह उपलब्ध होगी और पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
पुलिस के कामकाज के लिए भी सुविधाएं
प्रतापगढ़ के रानीगंज में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निर्माण के लिए 89.59 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। फतेहपुर स्थित 12वीं वाहिनी पीएसी में 200 जवानों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए 2.39 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मथुरा पुलिस लाइन में नाले और 50 मीटर बाउंड्रीवाल समेत अन्य काम के लिए 2.08 करोड़ रुपये और बलदेव थाने की बरौली पुलिस चौकी में गैर आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। गाजियाबाद पुलिस लाइन में खराब विद्युत तारों को बदलने के लिए 1.04 करोड़ और अलीगढ़ पुलिस लाइन में जीपी स्टोर के सामान के लिए दो हॉल बनाने को 57.69 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।