{"_id":"5bb3c356867a5570e735c33e","slug":"up-police-started-recruitment-for-many-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल वार्डर, फायरमैन व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती शुरू, यूं होना है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल वार्डर, फायरमैन व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती शुरू, यूं होना है आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के कारागार, अग्निशमन व घुड़सवार पुलिस में रिक्त पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने पुलिस की इन तीनों शाखाओं में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं। इनके लिए आन लाईन आवेदन किया जाना है। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाईट पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड ने जो विज्ञापन जारी किया है उसके मुताबिक कारागार विभाग में 3012 पुरुष वार्डर व 626 महिला वार्डरों के पद पर, अग्निशमन सेना में फायरमैन के कुल 1679 पदों पर और घुड़सवार पुलिस के कुल 102 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
जहां घुड़सवार पुलिस के लिए शैक्षिक अर्हता हाई स्कूल पास रखी गई है वहीं फायरमैन व जेल वार्डर के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटर पास होना तय किया गया है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अनुसार फायरमैन के कुल 1679 पदों में से 841 अनारक्षित, 453 अन्य पिछड़ा वर्ग, 352 अनुसूचित जाति व 33 अनुसूचित जनजाति के हैं। इसके अभ्यर्थियों के लिए आयु अर्हता न्यूनतम 18 व अधिकतम 21 वर्ष है।
ऐसे ही जेल वार्डर पुरुष के कुल 3012 पदों में से 1507 अनर, 813 अन्य पिछड़ा वर्ग, 632 अनुसूचित व 60 पद अनुसूचित जनजाति के हैं। जेल वार्डर महिला के कुल 626 पदों में से 314 अनारक्षित, 169 अन्य पिछड़ा वर्ग, 131 अनुसूचित जाति व 12 अनुसूचित जनजाति के हैं। ऐसे ही घुड़सवार पुलिस के कुल 102 पदों में से 51 अनारक्षित, 28 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 अनुसूचित जाति व दो अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।