फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment Exam: Now exam centres will be set up within a radius of 22 kilometres, know the complet

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अब 22 किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र, जानिए पूरी डिटेल

Mon, 09 Mar 2026 10:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 10:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे। कार्मिक विभाग ने 10 किलोमीटर की अनिवार्यता को शिथिल किया। परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित होगी और इसमें लगभग 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam: Now exam centres will be set up within a radius of 22 kilometres, know the complet
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए 10 किलोमीटर की परिधि में बनाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। इस संबंध में विशेष सचिव कार्मिक शशिकांत कनौजिया ने  शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें करीब 16 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसलिए परीक्षा केंद्र भी हजारों की संख्या में बनाए मजाने हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में परीक्षा केंद्र बनाने की नीति तय की गई है। इसके मुताबिक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व कोषागार से 10 किमी की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होने की वजह से पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाने में दिक्कत आ रही थीं। इसलिए शासन से इस संबंध में विचार करते हुए नियम में ढील देने का अनुरोध किया गया था। कार्मिक विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 10 किमी परिधि की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए 22 किमी की परिधि में केंद्र बनाने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed