{"_id":"5e2fc81e8ebc3e4adc1ef0f4","slug":"up-police-looking-for-connection-of-pupil-front-of-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के छह शहरों में चल रहा हैं प्रदर्शन, पुलिस तलाश रही पीएफआई कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के छह शहरों में चल रहा हैं प्रदर्शन, पुलिस तलाश रही पीएफआई कनेक्शन
Tue, 28 Jan 2020 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के छह शहरों में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में यूपी पुलिस प्युपल फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के कनेक्शन तलाश रही है। प्रवर्तन निदेशालय के खुलासे केबाद पुलिस सतर्क हो गई है और यूपी में पीएफआई की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
पिछले 19 और 20 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने दो दर्जन से अधिक पीएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने डीजीपी की सिफारिश पर पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
इसका खुलासा लखनऊ पुलिस ने पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर किया था। इस मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारी शामली जिले से हुई थी। प्रदेश सरकार की पीएफआई पर प्रतिबंध की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय केअधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Trending Videos
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के घंटा घर समेत प्रदेश के छह जिलों में सीएए के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, बरेली और अलीगढ़ शामिल है। राजधानी में पिछले 17 जनवरी से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल सदस्यों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है।