फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police handed a crushing defeat to Cantt Sporting.

Lucknow News: यूपी पुलिस ने कैंट स्पोर्टिंग को दी करारी मात

Tue, 04 Aug 2026 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP Police handed a crushing defeat to Cantt Sporting.
प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
लखनऊ। यूपी पुलिस ने आसान मुकाबले में कैंट स्पोर्टिंग को 6-0 से हराते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस रिजर्व ने न्यू बॉयज को 2-0 से पराजित किया। चौक स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में दिन का पहला मुकाबला यूपी पुलिस और कैंट स्पोर्टिंग के बीच खेला गया।
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबले में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। सैयद ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 23वें, 32वें और 45वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। नोमान ने 51वें मिनट में गोल करते हुए अंतर को 4-0 तक पहुंचा दिया। चार गोल से पिछड़ने के बाद कैंट स्पोर्टिंग का खेल पूरी तरह बिखर गया। इस बीच सैयद ने खेल के 55वें और इमरान खान ने 57वें मिनट में गोल दागते हुए यूपी पुलिस को 6-0 से बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई।दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस रिजर्व का सामना न्यू बॉयज क्लब से हुआ। फॉल्कंस ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यू बॉयज पर 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

खेल के पांचवें ही मिनट में अमन ने गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के न्यू बॉयज ने वापसी का प्रयास करते हुए कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन टीम की अग्रिम पंक्ति मिले मौकों को गाेल में तब्दील नहीं कर सकी। मध्यांतर के ठीक बाद फॉल्कंस रिजर्व से विहान ने गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं सकी और फॉल्कंस ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed